Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालय में मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस

    3 months ago

    शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश

    जयपुर! वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्य रोहण दिवस आगामी 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा! इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं! 

     

     शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचांग में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी 2026 को मनाए जाने को लेकर पूर्व में ही उल्लेख किया गया है ताकि बच्चों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन को आत्महत्या करने की प्रेरणा मिल सके!

     इसी क्रम में आगामी 28 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी विद्यालयों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाए जाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं! 

     

     विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 5, 8,10 एवं 12 के बोर्ड परीक्षा कार्यक्रमों को प्रभावित किए बिना महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस का आयोजन राज्य के सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में 28 फरवरी को किया जाएगा! 

     इस दिन प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप जी की जीवनी पर प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत इत्यादि का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा!

     उक्त अवसर पर महाराणा प्रताप जी के जीवन पर आधारित निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्ट इत्यादि प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन विद्यालय स्तर पर कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थी महाराणा प्रताप की जीवन से प्रेरणा ले सकें! 

     

     उक्त गतिविधियों में कक्षा 3, 4, 6,7, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को ही सम्मिलित किया जाएगा तथा गतिविधियों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा जिससे की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम एवं बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक प्रभावित नहीं हो!

     

     यहां यह उल्लेखनीय है कि गत दिनों चित्तौड़गढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले में स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से मांग की थी की राज्य के विद्यालयों में महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए राज्यारोहण दिवस मनाया जाए जिस पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सांसद सीपी जोशी की मांग से सहमति प्रकट करते हुए राज्य रोहन दिवस मनाने की घोषणा की थी!

    Click here to Read More
    Previous Article
    11 गावों में जल जीवन मिशन के तहत अब पूरे होंगे कार्य
    Next Article
    एक महीने के प्ररेणा अभियान 2.0 के अंतर्गत आंगनबाड़ी में आने वाली धात्री माताओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, 0 से 6 माह के बच्चों

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment