Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    11 गावों में जल जीवन मिशन के तहत अब पूरे होंगे कार्य

    3 months ago

    -अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने नई फर्म को दिए कार्यादेश 

    -अधूरे कार्य पूरे कराने के लिए कैबिनेट मंत्री कुमावत के प्रयास लाए रंग

    सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर एवं पंचायत समिति पाली के 8 गांवों डरी, मणिहारी,भांवरी,गोदावास, कान्दरा,गुरडाई, पादरला, गुडा प्रतापसिंह तथा विधानसभा क्षेत्र पाली एवं पंचायत समिति रोहट के 3 गांवों राणा, देवान एवं कुण्डली चारणान कुल 11 गांवों में जल जीवन मिशन के अधुरे कार्य अब पुन प्रारम्भ हो सकेंगे। इन अधुरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा विगत लम्बे समय से नया कार्यादेश जारी कराने हेतु प्रयास किये जा रहे थे। अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जोधपुर प्रथम दिनेश नागौरी द्वारा इस बाबत् नया कार्यादेश 18.02.2026 को फर्म मैसर्स हेमाराम धुंधवाल , जोधपुर को जारी किया गया है। विभाग द्वारा क्लाज 2 तथा क्लाज 3 के अंतर्गत 740.10 लाख का यह कार्यादेश जारी किया है। संवेदक फर्म को यह 9 माह की अवधि में पूर्ण करना है।

    विदित रहे कि इस कार्य की स्वीकृति जल जीवन मिशन के अंतर्गत 12.03.2021 को राशि 970 लाख के लिए जारी की गई थी। विगत कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत इस कार्य हेतु कार्यादेश मैसर्स ए.के. उपाध्याय, बांदा, उतरप्रदेश को 870.78 लाख का कार्यादेश 24.02.2022 को जारी किया गया था। इस फर्म द्वारा सभी कार्य 05.12.2022 को पूर्ण किया जाना था। इसके तहत फर्म को मुख्यत: 5 उच्च जलाशय निर्माण, 18.27 किमी डी.आई. पाइप लाइन तथा 47.87 किमी एचडीपीई पाइप लगाया जाना प्रस्तावित था। इस फर्म ने कार्य में लापरवाही बरतते हुए ग्राम गुरडाई में उच्च जलाशय निर्माण कार्य प्रारम्भ किया तथा 4.1 किमी डी.आई पाइप लाइन की आपूर्ति की गयी थी।

    विधायक सुमेरपुर एवं पशुपालन एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा भी संवेदक फर्म मैसर्स ए.के. उपाध्याय बांदा उतर प्रदेश द्वारा समय पर तथा गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं करने के कारण विभागीय अधिकारियों को कई बार फर्म के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

    जन स्वा. अभि. विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिये जाने के बाद फर्म द्वारा कार्य की प्रगति हेतु कोई रूचि नहीं दिखाये जाने के कारण संवेदक फर्म मैसर्स ए.के. उपाध्याय का कार्यादेश क्लोज 2 तथा क्लोज 3 के अन्तर्गत विभागीय वित्तिय समिति द्वारा 886 की बैठक दिनांक 02.08.2024 में रिसाईण्ड किया गया तथा नई निविदा आमंत्रित करने के निर्देश जारी किये गये। डिफॉल्ट फर्म द्वारा रिसाईण्ड आदेश पर रोक लगाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट भी दायर की गई थी, परन्तु विभाग द्वारा अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के माध्यम से पैरवी करवाकर रिसाईण्ड की कार्यवाही पर रोक नहीं लगने दी गयी। अब 18.02.2026 को जारी नये कार्यादेश में फर्म मैसर्स हेमाराम धुंधवाल को इन कार्यों को 9 माह में पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत नई फर्म गुरडाई में उच्च जलाशय के अधुरे पड़े 150 केएल उच्च जलाशय को पूर्ण कर चालू करना होगा। इसके साथ देवान, गोदावास, पादरला व गुड़ा प्रताप सिंह में 100-100 केएल उच्च जलाशय निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, गुड़ा प्रताप सिंह में 18.27 कि.मी. डी.आई पाईप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा कान्दरा से गुंरडाई, डरी से देवाण, डरी से गोदावास, पादरला पम्प हाउस से पादरला, पादरला पम्प हाउस से गुडा प्रताप सिंह उच्च जलाशय के अतिरिक्त 11 ग्रामो डरी, मणिहारी, भावंरी, गोदावास, पादरला, गुडा प्रताप सिंह, कान्दरा, गुरडाई, राणा, देवाण तथा कुण्डली चारणान में 47.87 कि.मी. एचडीपीई वितरण पाईपलाईन लगाया जाना प्रस्तावित है। इन गांवों में शेमा बचे 4618 एफएचटीसी कनेक्शन भी किये जाने हैं। इस नये कार्यादेश में संवेदक द्वारा पम्पिंग सिस्टम तथा प्रत्येक ग्राम की विलेज ट्रांसफर चेम्बर तक की पाइपलाईन का कार्य पूर्ण होने के बाद 5 वर्मा का संचालन एवं संधारण किया जाना है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वन्देमातरम गान के साथ विराट हिन्दू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन, उमड़ी महिलाओं की भीड़
    Next Article
    28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालय में मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment