Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीटीईटी परीक्षा 2026 - जयपुर में कमांड सेंटर बना

    2 hours ago

    जयपुर/कोटा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी 2026 की परीक्षा में जयपुर क्षेत्रीय केंद्र पर एक कमाण्ड सेंटर बनाया गया है जो राज्य के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर बीएल वर्मा ने शनिवार शाम को कमाण्ड सेंटर का अवलोकन किया व सभी तैयारियों की समीक्षा की। कुलगुरु प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान एआई सॉफ्टवेयर की मदद से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एक लाख 26 हजार 600 परीक्षार्थी राज्य के 300 परीक्षा केंद्रों पर अपनी क़िस्मत आजमायेंगे। सभी 41 ज़िलों में परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 रविवर को किया जा रहा है। जयपुर में कमांड सेंटर के अलावा कोटा से भी केन्द्रों की निगरानी की जा रही है। नक़ल और अन्य अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार सक्रिय हैं। सभी जिलों में विशेष उड़ाका दल गठित किए गए हैं जो केन्द्रों पर छापामारी करेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 7.30 बजे से एंट्री दी जाएगी और 8.30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। बायोमैट्रिक मशीन से परीक्षार्थी को अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी तभी प्रवेश मिलेगा। प्रोफेसर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार परीक्षा को लेकर काफ़ी सतर्कता बरत रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन भी पूरी शुचिता व पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के लिए कमर कस चुका है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रेज़री से पास बिल पर अघोषित रोक जारी, कार्मिकों को नहीं मिल रहा भुगतान
    Next Article
    अजमेर में RTLA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: पुस्तकालयों के विकास और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment