Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “राजस्थान विश्वविद्यालय का अहम फैसला : प्रो. नुपूर माथुर को मिली महारानी कॉलेज की कमान”

    2 hours ago

    “शोध और नेतृत्व का संगम—प्रो. नुपूर माथुर बनीं महारानी महाविद्यालय की नई प्राचार्य”

    जयपुर।

    राजस्थान विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रोफेसर नुपूर माथुर को महारानी महाविद्यालय, जयपुर की प्राचार्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है और प्रो. माथुर ने विधिवत् पदभार ग्रहण कर लिया है।

    पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रो. नुपूर माथुर ने विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा से शिष्टाचार भेंट कर इस नियुक्ति के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

    प्रो. नुपूर माथुर वर्तमान में विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न विश्वविद्यालयीय समितियों में संयोजक और सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अकादमिक व प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

    प्राणीशास्त्र (Zoology) की वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में प्रो. माथुर का शैक्षणिक और शोध अनुभव समृद्ध रहा है। उनके अनेक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतररराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही, उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतररराष्ट्रीय सेमिनारों और सम्मेलनों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं, जिससे उन्हें अकादमिक जगत में विशिष्ट पहचान मिली है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महारानी महाविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा। साथ ही, विद्यार्थी-केन्द्रित गतिविधियों और समावेशी विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

    यह नियुक्ति विश्वविद्यालय की गुणवत्ता आधारित शिक्षा एवं संस्थागत सुदृढ़ीकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, पर्यटन विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
    Next Article
    103 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित, एचसीएल गुवी के साथ एमओयू से प्रशिक्षण व प्लेसमेंट के नए अवसर

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment