Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के "कॉकरोच", युवाओं, बेरोजगारों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने बुलंद की आवाज; अभिजीत दीपके बोले – यह देश के युवाओं का आंदोलन है, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष, 20 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा अनिश्चितकालीन धरना

    1 hour ago

    जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा सोमवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, बेरोजगार, विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

    कार्यक्रम में पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, स्वतंत्रता सेनानी के पूरे पूर्व पत्रकार संजय, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू, प्रदर्शन संयोजक दीपक बालियान, रेखा शर्मा, रोशन मुंडोतिया, गीगराज जोड़ली, बेरोजगारों के नेता इरा बॉस, संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है तथा सरकारों को शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के प्रति गंभीरता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ का नहीं बल्कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा का आंदोलन है।

    प्रदर्शन में नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण में जान गंवाने वाली छात्रा अमायरा के परिजन भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। वहीं सीकर जिले की उदयपुरवाटी तहसील से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रदीप मेघवाल की मृत्यु से जुड़े मामले को उठाते हुए युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित परिजनों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

    राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं बल्कि देश के करोड़ों युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों की आवाज है। जब तक शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर ठोस एवं प्रभावी समाधान नहीं निकलते, तब तक जनजागरण और लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

    अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि आगामी 20 जुलाई 2026 से नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने देशभर के युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं जागरूक नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह संघर्ष शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और युवाओं के सम्मान की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।

    मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सम्पन्न हुआ तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों की पालना करते हुए पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, किंतु कार्यकर्ताओं ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया।

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल अनेक युवाओं ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं तथा संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रति असंतोष भी जताया। इसके बावजूद पूरे कार्यक्रम का संचालन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सरकार के एक सर्कुलर से हड़कंप... तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नही माना राज्य सेवा का कार्मिक
    Next Article
    स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025 में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment