Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की बड़ी कार्यवाही, केशव राय पाटन पंचायत समिति का विकास अधिकारी निलंबित, तालेड़ा पंचायत समिति का बीडीओ एपीओ

    4 hours ago

    पंचायत समिति तालेड़ा केशोरायपाटन तथा हिंडोली के संबंधित नोडल अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंताओं के विरुद्ध 16 सीसीए की कार्यवाही,तीनों के कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को कार्य मुक्त करने के आदेश

     

    तालेड़ा, केशोरायपाटन और हिंडोली पंचायत समिति के स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की सेवाएं समाप्त

     

    ग्राम पंचायत जमीतपुरा, सुवास रडी एवं भीया तथा ग्राम पंचायत धोबडा के प्रशासकों को पद मुक्त किया

     

    ग्राम पंचायत देलूंदा, सीनता, तीरथ, चडी, गुडली एवं लेसरदा के प्रशंसकों को कारण बताओं नोटिस

     

    11 ग्राम विकास अधिकारी निलंबित एवं उनके विरुद्ध 16 सीसीए की कार्यवाही शुरू

     

    कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बूंदी जिले की पंचायत समिति केशव राय पाटन, तालेड़ा तथा हिंडोली की विभिन्न ग्राम पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा किसी भी जिले में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के खिलाफ की गई प्रदेश की यह पहली कार्यवाही है।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने केशव राय पाटन पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय पंचायती राज विभाग जयपुर किया है, जबकि पंचायत समिति तालेड़ा के विकास अधिकारी को आदेशों की प्रतीक्षा में रखते हुए मुख्यालय पंचायत राज विभाग जयपुर किया गया है। पंचायत समिति हिंडोली, पंचायत समिति केशव राय पाटन व पंचायत समिति तालेड़ा के विकास अधिकारियों के खिलाफ 16 सीसीए की कार्यवाही भी शुरू की गई है।

    उपरोक्त तीनों पंचायत समितियो के संबंधित नोडल अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं सहायक अभियंताओं के विरुद्ध भी 16 सीसीए के अंतर्गत कार्यवाही शुरू की गई है।

    तीनों ही ग्राम पंचायत से संबंधित सभी कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को कार्य मुक्त करने की आदेश दिए गए हैं तथा उपरोक्त तीनों ब्लॉक के स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर की सेवाएं भी समाप्त करने के आदेश दिए हैं।

    पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत समिति तालेड़ा की ग्राम पंचायत जमीतपुरा, सुवासा, पंचायत समिति केशव राय पाटन की ग्राम पंचायत रडी एवं भीया तथा पंचायत समिति हिंडोली की ग्राम पंचायत धोबडा के प्रशंसकों को पद मुक्त कर दिया है। पंचायत समिति तालेड़ा की ग्राम पंचायत देलुन्दा, सिंता, तीर्थ तथा पंचायत समिति केशव राय पाटन की ग्राम पंचायत चडी, गुडली एवं लेसरदा के प्रशंसकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

    पंचायत समिति केशवराय पाटन की ग्राम पंचायत गुडली, चडी,रडी,भीया एवं लेसरदा तथा पंचायत समिति तालेड़ा की ग्राम पंचायत देलूंदा, सिंता, तीरथ,सुवास एवं जमीतपुरा तथा पंचायत समिति हिंडोली की ग्राम पंचायत धोबडा के ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करते हुए इनके खिलाफ 16 सीसीए की कार्यवाही शुरू करने की आदेश दिए है।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार उपरोक्त निलंबित किए गए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों का मुख्यालय अन्य पंचायत समिति में रहेगा ।

    उपरोक्त सभी 11 ग्राम पंचायत के संबंध में विगत 3 वर्षों में वित्तीय अयोगी के तहत स्वच्छता हेतु जारी बजट के संपूर्ण विवरण यथा किन-किन कार्यों/ मदो में कितनी कितनी राशि खर्च की गई के साथ पत्रावली 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ।

    उल्लेखनीय है कि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गत दिनों बूंदी जिले की केशव राय पाटन, तालेड़ा एवं हिंडोली पंचायत समितियो का औचक निरीक्षण किया था तथा सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल मिलने पर सख्त नाराजगी प्रकट की थी । इसी संदर्भ में मंत्री मदन दिलावर ने उक्त कार्यवाही की है ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    युवाओ के योगदान से सरबत एवं प्रसादी वितरित की
    Next Article
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की बड़ी कार्यवाही, केशव राय पाटन पंचायत समिति का विकास अधिकारी निलंबित, तालेड़ा पंचायत समिति का बीडीओ एपीओ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment