Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    श्रेष्ठ पीएम श्री विद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिस शेष विद्यालयों में भी लागू करें: मुख्य सचिव

    2 hours ago

     

    — मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया शिक्षा संकुल का दौरा

     

    — पीएमश्री विद्यालयों की स्थितियों पर मंथन, समीक्षा बैठक ली

     

    जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शिक्षा संकुल में पीएम श्री विद्यालय योजना की समीक्षा बैठक ली। वी. श्रीनिवास माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस में राजस्थान को दिए टास्क की क्रियान्विति की जानकारी के लिए शिक्षा संकुल पहुंचे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री राजेश यादव ने विभाग के अ​न्य अधिकारियों के साथ प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभाग की ओर से प्रदेश के 649 पीएम श्री विद्यालयों में बीते कुछ महीनों में किए गए गहन निरीक्षण में सामने आए तथ्यों की जानकारी मुख्य सचिव को दी।

     

    मुख्य सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों की मॉनिटरिंग व रैंकिंग का कार्य जारी रखने व शेष टास्क शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले श्रेष्ठ विद्यालयों में अपनाई जा रही बेस्ट प्रेक्टिस अन्य विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए संस्था प्रधानों की वेबीनार का आयोजन किया जाए जिससे सभी विद्यालयों को लाभ मिल सके। 

     

    मुख्य सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों में आईसीटी लैब, सांइस लैब को बेहतर करने के साथ विद्यालयों में साइंस क्लब बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लर्निंग आउटकम्स और मेंटल हेल्थ पर भी जोर दिया। उन्होंने निपुण भारत अभियान की सराहना भी की।

     

    इससे पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विद्यालयों में सुचारु रूप से कार्यरत बालिका शौचालयों की उपलब्धता, मातृभाषा में शिक्षण, अपार रजिस्ट्रेशन, शिक्षकों का क्षमता संवर्धन, पीएम गति शक्ति, सीबीए, निपुण राजस्थान अभियान, मेगा पीटीएम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही विभाग की ओर से पीएबी में प्रस्तुत प्रस्तावों की भी जानकारी दी। 

     

    *वीएसके का अवलोकन किया*

     

    मुख्य सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों के डेटा एनालिटिक्स को समझने के लिए संकुल स्थित विद्या समीक्षा केंद्र का भी अवलोकन किया। वीएसके प्रतिनिधियों ने पीएम श्री स्कूल सर्वे इनसाइट्स सहित अन्य महत्वपूर्ण डैशबोर्ड की जानकारी मुख्य सचिव को दी। 

     

    इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, संयुक्त सचिव महेन्द्र खींची, निदेशक आरएससीआरटी श्रीमती श्वेता फगेडिया, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम श्रीमती सीमा शर्मा, द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित सभी विभागीय उपायुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    'शिफ्टिंग पर्सपेक्टिव्स- ए कैरेक्टर-सेंटर्ड एनालिसिस’ विषय पर प्रस्तुति
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में “स्टार्टअप कानूनी ढांचा एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण” विषय पर कार्यशाला का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment