Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्राओं को वितरित किए गए पौधे

    1 hour ago

    जयपुर। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में "कलाम नवाचार एवं सतत विकास कार्यशाला-2026" के तृतीय दिवस पर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर काॅलेज के नेचर क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन विषयक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यू डब्ल्यू एफ - इंडिया, उदयपुर डिवीजन (राजस्थान) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने की। मुख्य अतिथि प्रो. टी. आई. खान ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं युवाओं की भूमिका पर प्रेरक व्याख्यान दिया। इसके उपरांत डॉ. धर्मेन्द्र खंडाल, प्रसिद्ध वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण विशेषज्ञ, रणथम्भौर ने "टाइगर कंजर्वेशन" विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जैव विविधता संरक्षण में बाघों की महत्ता एवं उनके संरक्षण के प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही दैनिक भास्कर के सहयोग से छात्राओं को पौधों का वितरण किया गया, जिन्हें वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लेकर गईं।

    कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अनीता कटारा (संयोजक) के निर्देशन में हुआ। आयोजन में प्रो. निधि माथुर, डॉ. राजकुमार बैरवा, डॉ. दिलीप पंवार, डॉ. बचन सिंह एवं डॉ. सरिता शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

    कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. हेमंत पारीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी छात्राओं से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    6ठे दिन भी नहीं टूटी आरयू के छात्र नेता शुभम रेवाड़ की तपस्या: जब तक लिखित आदेश नहीं, तब तक अन्न का दाना नहीं, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध
    Next Article
    30 सितंबर तक गौशालाओं के शत-प्रतिशत गौवंश की होगी डिजिटल टैगिंग

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment