Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमोहा जैन बनी चार्टर अध्यक्षा जिनांशी जैन बनी सचिव, “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा

    1 month ago

    जयपुर। डिस्ट्रिक्ट आरएम-1 स्वयंसिद्धा के अंतर्गत प्रथम “जूनियर लीनेस क्लब जयपुर HERizon” की घोषणा की गई, जिसमें 9 वर्ष की अमोहा जैन को क्लब की चार्टर अध्यक्षा नियुक्त किया गया। यह क्लब बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा भावना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

     

    क्लब की स्थापना Lyn. अंजना जैन, PMP डिस्ट्रिक्ट CEO, RM-1 स्वयंसिद्धा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जूनियर क्लब के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम वर्षभर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे और युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें सही दिशा और अवसर प्रदान करना हम सभी का दायित्व है।

     

    श्रीमती सीमा अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, RM-1 स्वयंसिद्धा 2026 ने बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट का प्रथम जूनियर लीनेस क्लब है, जो बच्चों में सेवा और नेतृत्व के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

     

    क्लब की चार्टर टीम में चार्टर अध्यक्षा लीनेस अमोहा जैन, चार्टर सचिव लीनेस जिनांशी जैन तथा चार्टर कोषाध्यक्ष लीनेस सायरा बिष्ट को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही निहारिका चितलंगिया, नविशा गोयल, अनान्शी गोयल, अद्विका गुप्ता, अद्विका जैन, मायरा खोड़ा, भव्या चौहान और अविश्का बियानी को सदस्य के रूप में इंस्टाल किया गया।

     

    यह क्लब “सेवा से संस्कार (From Dawn to Dusk, She Serves)” थीम के साथ वर्षभर विभिन्न सेवा गतिविधियों का संचालन करेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    22-23 फरवरी को दिल्ली में एआई और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज शिक्षाविद्
    Next Article
    राजस्थान का छात्र राजनीति में बढ़ा कद:

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment