Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हॉस्पिटल आईसीयू से भी सत्याग्रह जारी: अनशन के 9वें दिन एसएमएस अस्पताल के MICU 7 (बेड नं. 4) से छात्र नेता शुभम रेवाड़ की बिगड़ी तबीयत के बीच ललकार

    3 hours ago

    जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय में अपनी मातृभाषा राजस्थानी के मान-सम्मान ('राजस्थानी भाषा विभाग' के गठन) और छात्र लोकतंत्र की बहाली ('छात्रसंघ चुनाव') की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह आज 9वें दिन भी जारी है।

    पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय परिसर से जबरन उठाए जाने के बाद सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराए गए शुभम रेवाड़ की तबीयत में लगातार गिरावट आई है। लगातार 9 दिनों के अन्न-त्याग के कारण शरीर में शर्करा (शुगर) और ब्लड प्रेशर के खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तत्काल आईसीयू (MICU 7, बेड नंबर 4) में शिफ्ट किया है।

    गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों और आईसीयू की मॉनिटरिंग के बावजूद छात्र नेता शुभम रेवाड़ अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग हैं। उन्होंने एसएमएस अस्पताल के MICU 7 (बेड नं. 4) से ही अपना कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा:

    "प्रशासन और सरकार चाहे मुझे अनशन स्थल से उठाकर आईसीयू के बेड पर लिटा दे, ड्रिप चढ़ा दे या पुलिस का पहरा बिठा दे, लेकिन मेरी रूह और राजस्थान के युवाओं का स्वाभिमान झुकने वाला नहीं है। शरीर में सांस चलने तक मेरा यह अन्न-त्याग और सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जब तक सरकार 'राजस्थानी भाषा विभाग' और 'छात्रसंघ चुनाव' का लिखित आदेश जारी नहीं करती, अस्पताल का बेड ही मेरा मोर्चा रहेगा।"

    हमारी 2 स्पष्ट एवं गैर-समझौतावादी मांगें:

    राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना: राजस्थान विश्वविद्यालय में पृथक 'राजस्थानी भाषा विभाग' का अविलंब गठन कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।

    छात्रसंघ चुनाव की बहाली: प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया (छात्रसंघ चुनाव) तुरंत बहाल की जाए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विदेसी भाषा सीखजो, पण मायड़ भासा कदे मत छोड़जो- निवृत्ति कुमारी मेवाड़, जेईसीआरसी ओरिएंट 2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment