Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महंत श्री नरेश पुरी जी महाराज ने संस्कृत विश्वविद्यालय को दी ₹21 लाख की सहायता एवं राशन सामग्री कुलगुरु एवं कुलसचिव के प्रयासों से छात्रावास के विद्यार्थियों के भोजन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम की ओर से विद्यार्थियों के हित में

    2 hours ago

    जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर में अध्ययनरत छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए एक अत्यंत हर्षद एवं प्रेरणादायी समाचार आया है। विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की उत्तम भोजन व्यवस्था हेतु श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर महंत 1008 श्री डॉ.नरेश पुरी जी महाराज ने ₹21 लाख (इक्कीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता के साथ-साथ राशन सामग्री प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति दी है।

    यह ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो मदन मोहन झा एवं कुलसचिव डॉ गुंजन सोनी के निरंतर परिश्रम, दूरगामी सोच और विद्यार्थियों के कल्याण के प्रति उनके अनवरत प्रयासों का सुखद परिणाम है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार इस प्रयास में जुटा था कि दूर-दराज के ग्रामीण व संस्कृत अनुरागी परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ भोजन-आवास की सुविधा मिल सके। कुलगुरु प्रो मदन मोहन झा एवं कुलसचिव डॉ गुंजन सोनी ने संस्कृत शिक्षा के संवर्धन और विद्यार्थियों के पोषण एवं स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में महंत डॉ.श्री नरेश पुरी जी महाराज से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया था। अधिकारियों की इस छात्र-हितैषी भावना और समर्पण से प्रभावित होकर पूज्य महंत जी ने यह उदार आर्थिक एवं भौतिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।

    महंत 1008 श्री नरेश पुरी जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि "संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की आत्मा है। संस्कृत के अध्येताओं एवं शोधार्थियों की सेवा करना वस्तुतः देव-सेवा के समान है। श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम सदैव जनकल्याण और धर्म-शिक्षा के संवर्धन में अग्रणी रहा है।"

    विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं कुलसचिव ने परम पूज्य महंत श्री नरेश पुरी जी महाराज का इस पावन सहयोग एवं संबल के लिए संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज श्री का यह योगदान न केवल विद्यार्थियों के दैनिक जीवन को सुगम बनाएगा, बल्कि उन्हें चिंतामुक्त होकर अपनी शिक्षा एवं अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने की ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

    इस अभूतपूर्व सहयोग पर विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्रावास के विद्यार्थियों में अपार हर्ष की लहर है और सभी ने परम पूज्य महंत जी तथा विश्वविद्यालय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। इस अवसर पर डॉ कुलदीप सिंह पालावत,डॉ शत्रुघन सिंह श्री रामेष्ट वेद गुरुकुल के डॉ घनश्याम हरनेदिया उपस्थित थे

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एआई के इस दौर में पीयर-लर्निंग और व्यावहारिक ज्ञान ही है सबसे बड़ा एसेट- सार्थक अहूजा, जेईसीआरसी ओरिएंट
    Next Article
    सुदर्शन सिंह सुरपुरा ने वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया जन्मदिन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment