Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मासिक धर्म पर चुप्पी नहीं, जागरूकता जरूरी” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, दीपशिखा कला संस्थान, सीतापुरा, जयपुर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर महिलाओं एवं छात्राओं में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों एवं संकोच को दूर कर महिलाओं को वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना था।

     

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सैनिटरी पैड के उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने, सैनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण (Disposal) तथा संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है।

     

    कार्यक्रम का मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और गरिमा को भी सशक्त बनाती है।

     

    इस अवसर पर जया शर्मा, नंदिता कुमारी एवं गौरी गुप्ता ने छात्राओं एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार तथा सैनिटरी पैड के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए मासिक धर्म से जुड़े भ्रम एवं मिथकों को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से दूर किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

     

    महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में मासिक धर्म से जुड़े संकोच एवं भ्रांतियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold Demand in India Falls Over 70% as Households Rush to Sell Old Jewellery After Duty Hike
    Next Article
    शहिद धन सिंह कोतवाल की श्रद्धांजलि सभा 4 जुलाई को

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment