Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यादों, उपलब्धियों और शुभकामनाओं के साथ एम. फार्मा. विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई”

    4 hours ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में एम. फार्मा. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने कला, कविता, रंगोली, सोलो एवं ग्रुप डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दीपशिखा कला संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की कुंजी है।

    डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करना चाहिए तथा जीवन में सदैव उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

    डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अनुशासित रहकर अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील पेशेवर बनना है।

    समारोह के दौरान कॉलेज स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को उनके आगामी करियर के लिए शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर प्लेसमेंट और व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज में बिताए गए समय को यादगार बताया और शिक्षकों एवं संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी विद्यार्थी अपने अध्ययन, शोध कार्य एवं पाठ्यक्रम से संतुष्ट नजर आए।

    यह विदाई समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव और उनके नए जीवन की शुरुआत का प्रेरणादायक अवसर भी बना।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025 में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई, राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा स्थान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment