Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्य मंत्री से वार्ता सम्पन्न

    1 hour ago

    आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से हुई।

    महामंत्री महेंद्र लखारा ने बताया कि वार्ता में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई

    शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर समानुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करने,33000 संविदा शिक्षको को प्रबोधको की भांति नियमित किए जाने,टी.एस.पी. क्षेत्र में कार्यरत तृतीय श्रेणी व द्वितीय श्रेणी शिक्षकों का समायोजन नॉन टी.एस.पी क्षेत्र में व नॉन टी.एस.पी. क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को गृह जिलों में स्थानांतरित करने,शिक्षक कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने,31 दिसंबर के पश्चात नियुक्त शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश सहित प्रथम नियुक्ति तिथि से न्यायालय के निर्णयानुसार समस्त परिलाभ दिए जाने,वेतन व्यवस्था वाले शिक्षकों को शहरी मकान किराया व भत्ता देने में वसूली रोकने के आदेश करने,सेवारत शिक्षकों द्वारा B.Ed. के दौरान इंटर्नशिप समय का पूर्ण वेतन देने व वसूली के आदेश वापस लिए जाने,शिक्षको से विभिन्न वसूलियों को रोके जाने, पे-प्रोटेक्शन दिए जाने आदि विषयों पर चर्चा हुई ।

    सहानूभूति पूर्वक विचार किए जाने पर सहमति जताई। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, महामंत्री महेंद्र लखारा, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिन्दल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सम्मिलित थे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गौवंश संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम
    Next Article
    सवाई मानसिंह द्वार एवं सैनिक स्कूल गर्ल्स छात्रावास का उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया लोकार्पण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment