Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ह्यूमन एज इन एआई एरा-इनोवेशन, साॅफ्ट स्किल्स एंड सोशल इंटरप्रेन्योरशिप’ विषय पर एक व्याख्यान सत्र का आयोजन

    1 hour ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रूप से आई.सी.एफ.ए.आई विश्वविद्यालय के सहयोग से दिनांक 15 जुलाई 2026 को ‘द ह्यूमन एज इन एआई एरा-इनोवेशन, साॅफ्ट स्किल्स एंड सोशल इंटरप्रेन्योरशिप’ विषय पर एक व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. तन्मय अग्रवाल, सहायक आचार्य, संयोजक इनोवेशन क्लब, (आई.सी.एफ.ए. आई विश्वविद्यालय) रहे। उन्होंने बताया कि आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है तथा शिक्षा, उद्योग, स्टार्टअप, नवाचार, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य एवं अनुसंधान सहित अनेक क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग हो रहा है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न एआई टूल एवं उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि इन तकनीकों को प्रभावी रूप से उपयोग कर छात्राएँ अपनी सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार कौशल को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को एआई का नैतिक एवं सकारात्मक उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

    महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये छात्राओं को एआई आधारित तकनीकों को सीखने तथा उनका रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 92 छात्राओं की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही साथ ही छात्राओं ने मुख्य वक्ता से एआई से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर वक्ता से मार्गदर्शन प्राप्त किया। महाविद्यालय की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. आंचल पुरी, डाॅ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डाॅ. हर्षा शर्मा एवं चारूल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिकी हमलों का सबसे अधिक असर ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों पर, आम नागरिकों में बढ़ी चिंता
    Next Article
    नोएडा के मामूरा गांव में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment