Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विज्ञान महोत्सव नवाचार, विज्ञान और विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम,कल MNIT में मैराथन के साथ होगा समापन

    3 months ago

    जयपुर। विज्ञान और नवाचार को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित राजस्थान विज्ञान महोत्सव का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे MNIT के एपीजे अब्दुल कलाम हॉल में हुआ, जिसमें लिक्विड नाइट्रोजन शो एवं वैज्ञानिकों के साथ संवाद (Face to Face Scientist Interaction) जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद सिक अवॉर्ड वितरण समारोह में प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। नेटवर्किंग सत्र रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों ने आपसी विचारों का आदान-प्रदान किया।

    11:30 बजे से 1:30 बजे तक विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। जिनमें विज्ञानिका (महिलाओं का विज्ञान में योगदान), ग्रामीण भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से सशक्तिकरण, ड्रॉइंग प्रतियोगिता तथा रोबोटिक्स वर्कशॉप शामिल रहे। इन सत्रों में विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

     

    दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित सत्रों में स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर एवं इंडस्ट्री 4.0 पर मल्टी-थीमेटिक कॉन्क्लेव तथा वायुमंडलीय कणों के भौतिक-रासायनिक विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

     

    कार्यक्रम में पद्मश्री प्रो. अशुतोष शर्मा, प्रो. हरीश हिरानी, वी. सरवन कुमार (IAS), विज्ञान भारती संगठन सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा एवं प्रो. अखिलेंद्र भूषण गुप्ता जैसे विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने अनुभव एवं विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया।

     

    कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

     

    कल कार्यक्रम का समापन “विकसित भारत का संकल्प” थीम के साथ किया जाएगा, जिसमें विज्ञान और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Pakistan–Afghanistan Tensions Escalate Amid Air Strikes, Calls for Dialogue and Global Concern
    Next Article
    U.S. Administration Halts Government Use of AI Firm’s Technology Amid National Security Dispute

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment